Search

 
 
 

NH-23 रांची-गुमला वैकल्पिक मार्ग को कोर्ट में चुनौती, गीताश्री उरांव की याचिका पर HC में सुनवाई

 
Ranchi: एनएच 23 रांची गुमला सेक्शन के तलमा गांव के पास पहले से मौजूद सड़क को छोड़ वैकल्पिक मार्ग किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए एनएएचआई और राज्य सरकार से जवाब मांगा है. भारत ने 4 सप्ताह के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा है. बता दें कि यह याचिका पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने दायर की है. उनका कहना है कि एनएच 23 के रांची गुमला सड़क चौड़ीकरण में एनएचएआई पूर्व की सड़क को छोड़कर दूसरे इलाके से निर्माण कर रहा है. इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं खेती योग्य जमीनों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है. जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा. अदालत से यह आग्रह किया गया है कि पूर्व की सड़क को ही चौड़ी कर निर्माण किया जाए.
इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cms-decision-saved-5000-teachers-from-being-unemployed/">झारखंड

: सीएम के एक फैसले से बेरोजगार होने से बचे 5000 शिक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही