Search

 
 
 

NHAI ने मैनेजर के पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 
LagatarDesk: नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फाइनेंस एंड अकाउंट्स विभाग में मैनेजर के रिक्त कुल 42 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इक्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अप्रैल 2021 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. उम्मीदवार आवेदन का नोटिफिकेशन डिटेल NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://nhai.gov.in">https://nhai.gov.in">https://nhai.gov.in

पर जा कर देख सकते हैं. इसे भी पढ़ें: CG">https://lagatar.in/vacancy-for-168-vacant-posts-in-cg-vyapam-apply-early/39966/">CG

व्यापम में 168 रिक्त पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की देने की तिथि 13 मार्च 2021 से 12 अप्रैल 2021 शाम 6 बजे तक. आवेदन को प्रिंट आउट करा के सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2021 शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है.

वैकेंसी डिटेल

पोस्ट डिटेल पोस्ट सैलरी
डिप्टी जनरल मैनेजर  6 78800-209200 रुपये प्रतिमाह
मैनेजर 24 67700-208700 रुपये प्रतिमाह
डिप्टी मैनेजर 12 56100-177500 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा

डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष है.

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास दिए गये रिक्त पदों के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन, सीए या एमबीए की डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवारों के पास 4-6 साल का उसी क्षेत्र से जुड़ा कार्य अनुभव होना चाहिए. इसे भी पढ़ें: पंजाब">https://lagatar.in/punjab-and-sindh-bank-vacancies-vacancies-including-manager-apply-soon/39938/">पंजाब

एंड सिंध बैंक ने मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन देने की प्रक्रिया सीधे इस लिंक से http://vacancy.nhai.org/Vacancy/UserMnager/User/Index.aspx">http://vacancy.nhai.org/Vacancy/UserMnager/User/Index.aspx">http://vacancy.nhai.org/Vacancy/UserMnager/User/Index.aspx

पूरी कर सकते हैं. या उम्मीदवार www.nhai.gov.in">http://www.nhai.gov.in">www.nhai.gov.in

पर जा कर वैकेंसी की सेक्शन में क्लिक कर करंट वैकेंसी पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार 27 अप्रैल 2021 शाम 6 बजे तक आवेदन का प्रिंट आउट कर दिये गये पते पर भेजें. पता : GM (HR & Admn.)-1A, National Highways Authority of India, Plot No:G – 5&6,Sector – 10 Dwarka,New Delhi – 110075
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही