Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद एनएचएम अनुबंध कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 38 दिनों से राजभवन के समक्ष थे आंदोलनरत

Ranchi : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य भर के करीब आठ हजार पारा मेडिकल कर्मचारी 38 दिनों से हड़ताल पर थे. वहीं शनिवार को नेपाल हाउस स्थित विकास आयुक्त के सभागार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में अनुबंध कर्मियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस दौरान सहमति बनी कि वर्तमान में प्रभावी वर्ष 2018 में पारा चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति नियमावली का अध्ययन कर नियमानुसार कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, विधि विभाग एवं वित्त विभाग से सहमति प्राप्त होने की स्थिति में नियुक्ति नियमावली में आवश्यक संशोधन कर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी. इस फैसले के बाद अनुबंध कर्मियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी.

समायोजन को लेकर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया है : बन्ना गुप्ता

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी विषयों पर बातचीत हुई है. मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया है. समायोजन को लेकर उचित निर्णय लेने का निर्देश विभाग को दिया गया है.

बैठक में इन बिंदुआ पर हुई चर्चा

  • वर्ष 2014 में गठित नियमावली की तर्ज पर पारा मेडिकल कर्मियों के समायोजन के संबंध में यह पाया गया कि वर्तमान परिस्थिति में इसे लागू किया जाना उचित नहीं है.
  • एएनएम/जीएनएम/पारा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के अधीन रिक्त पदों के पचास प्रतिशत पदों पर नियुक्ति हेतु सीमित प्रतियोगिता परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग/विभागीय स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराये जाने पर विचार किया जायेगा.
  • नियुक्ति में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जायेगी. कार्यानुभव की अवधि को वर्षवार अंकित करने के लिए निर्धारित अधिकतम अधिमानता के अंतर्गत विचार किया जायेगा.
  • शेष 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर खुली/सीधी नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिससे अर्हताधारी अनुबंध कर्मी भी अभ्यर्थी हो सकते हैं.
  • वर्तमान जनसंख्या के आधार पर स्वास्थ्य विभाग में पदों की आवश्यकता को देखकर नये पदों के सृजन हेतु त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया जायेगा, जो 3 माह के अंदर अपना प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराएगी.
  • लंबित मानदेय एवं वेतन वृद्धि के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किया जायेगा.
  • -राजपत्रित अवकाश/देय अवकाश के दिनों में कार्य करने के विरूद्ध अनुबंध कर्मियों के हड़ताल अवधि का समायोजन करने पर सहमति बनी.
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं झारखंड एडस कन्ट्रोल सोसाइटी में कार्यरत एएनएम-जीएनएम/पारा चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों का समायोजन उपरोक्त प्रक्रिया के तहत करने पर विचार किया जायेगा.
  • हड़ताल अवधि में हुई दंडात्मक कार्रवाई पर रोक के संबंध में विधिक परामर्श प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-deepak-prakash-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-to-investigate-the-solar-light-scam/">शुभम

संदेश इम्पैक्ट : सोलर लाइट घोटाले की जांच के लिए दीपक प्रकाश ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही