Search

 
 
 

NHRC ने टीसीएस नासिक धर्म परिवर्तन मामले में महाराष्ट्र डीजीपी को पत्र लिखा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने टीसीएस नासिक कार्यालय में कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर महाराष्ट्र के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और श्रम आयुक्त को पत्र लिख कर जानकारी मांगी है.
 

New Delhi :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने टीसीएस नासिक कार्यालय में कथित धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर महाराष्ट्र के डीजीपी, पुलिस आयुक्त और श्रम आयुक्त को पत्र लिख कर जानकारी मांगी है.

 

 

आयोग ने अपने पत्र में लिखा है कि शिकायतकर्ता ने लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी का प्रतिनिधित्व करते हुए आरोप लगाया है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) नासिक में धार्मिक रूपांतरण और यौन शोषण से जुड़ा एक संगठित रैकेट संचालित किया जा रहा है.

 

जान लें कि  इस मामले में 9 FIR दर्ज की गयी हैं और आठ लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं.  महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए ACP संदीप मिटके के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एटीएस (ATS), एसआईडी (SID) और एनआईए (NIA) को भी इससे संबंधित जानकारी दी जा चुकी है.

 

नासिक पुलिस ने अब तक सात पुरुषों और एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला मैनेजर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही