Search

 
 
 

NIA ने भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य बिनोद मिश्रा को धनबाद से किया गिरफ्तार

 
Ranchi: धनबाद के धनसार से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) को पुनर्जीवित और मजबूत करने की साजिश रचने के मामले में वांछित एक माओवादी को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने बताया कि बिनोद मिश्रा उर्फ विनोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो का सदस्य है और वह फरार चल रहा था. इसी क्रम में उसकी गिरफ्तारी की गई है. बिनोद मिश्रा को एजेंसी की एक टीम ने झारखंड के धनबाद जिले के धनसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. इसे पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/raid-in-illegal-liquor-distillery-2000-liters-of-java-mahua-destroyed-and-two-news-from-garhwa/">अवैध

शराब भट्ठी में छापामारी, 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट समेत गढ़वा की दो खबरें

धनबाद में छिपा था विनोद

एनआईए को विनोद के धनबाद में छिपे होने की सूचना मिली थी. विनोद मिश्रा को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) को बिहार के मगध क्षेत्र में पुनर्जीवित और मजबूत करने की साजिश रचने के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया है. मामले से जुड़ी एक प्राथमिकी में बिनोद मिश्रा नामजद है, और वह पिछले आठ महीने से फरार था. एनआईए जांच के अनुसार, बिनोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) के उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख एवं पोलित ब्यूरो सदस्य का करीबी सहयोगी और दूर का रिश्तेदार है और उसने संगठन के वरिष्ठ सदस्यों को अपने घर में आश्रय दिया था. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-21-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।21 MAR।।कुजू रेलवे साइडिंग पर कोल मिक्सिंग का खेल।।हेमंत की बढ़ी कस्टडी।।सीता सोरेन को Z कैटेगरी सुरक्षा।।आरोपः JPSC प्रश्न प्रत्र में कई गड़बड़ियां।।बिहारःदिनदहाड़े बैंक से 20 लाख की लूट।।हुई साजिश,हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज-कांग्रेस।।कांग्रेस वित्तीय नहीं, बौद्धिक दिवालिया-बीजेपी।। समेत कई अहम खबरें।।

एनआईए 31 अगस्त, 2023 से कर रही मामले की जांच

एनआईए के बयान के अनुसार, एनआईए 31 अगस्त, 2023 से मामले की जांच कर रही है, और अब तक पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा उर्फ सोहन दा उर्फ बनवारी जी उर्फ बीबी जी उर्फ बाबा और भाकपा (माओवादी) के उप-क्षेत्र समिति के सदस्य अनिल यादव उर्फ अंकुश उर्फ लवकुश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. दोनों को इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया गया था. एजेंसी के अनुसार, बिहार पुलिस ने पिछले साल 10 अगस्त को विनोद मिश्रा के घर से इन दोनों की गिरफ्तारी किये जाने के बाद मामला दर्ज किया था. वे दोनों मगध क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन को फिर से पुनर्जीवित और मजबूत करने की साजिश रच रहे थे. मगध क्षेत्र में गया और औरंगाबाद जिले आते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही