Search

 
 
 

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़,ओडिशा में कोयला कारोबारी, रेलवे ठेकेदारों व व्यापारियों से लेवी वसूलने वाले उग्रवादी को NIA ने दबोचा

 
Ranchi : झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कोयला कारोबारी, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से लेवी वसूलने वाले उग्रवादी को एनआईए ने गिरफ्तार किया है. एनआईए की टीम ने झारखंड के खूंटी के दो और असम में दो स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान एनआईए की टीम ने खूंटी जिले से बिनोद मुंडा उर्फ सुक्खवा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का एक सशस्त्र कैडर है. एनआईए की टीमों ने दो वॉकी टॉकी, पांच मोबाइल फोन, सिम कार्ड और रुपये के साथ-साथ पीएलएफआई से संबंधित दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की. इस मामले में पहले दो आरोपियों को तीन लाख रुपये और हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें - अमन">https://lagatar.in/ats-arrested-rahul-dubey-of-aman-sahu-gang/">अमन

साहू गिरोह के राहुल दुबे को ATS ने रामगढ़ से किया गिरफ्तार

पीएलएफआई को फिर से मजबूत करने में जुटा है मार्टिन केरकेट्टा

दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद पीएलएफआइ उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा समेत अन्य उग्रवादी पीएलएफआइ संगठन को फिर से मजबूत करने में जुटा है. मई 2023 में एनआईए ने दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर कई दिनों तक पूछताछ की थी. इस दौरान एनआईए को कई अहम जानकारियां मिली थी. इसे भी पढ़ें -कोयलांचल">https://lagatar.in/notorious-criminal-vikas-tiwari-of-koyalanchal-joined-hands-with-gangster-lawrence-vishnoi-gang/">कोयलांचल

का कुख्यात अपराधी विकास तिवारी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से मिलाया हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही