Search

 
 
 

NIA ने ISIS आतंकी शाहनवाज व उसके सहयोगियों की संपत्ति कुर्क की, झारखंड से है कनेक्शन

 
Ranchi :  नेशनल इन्वेस्टिंगेशन एजेंसी (एनआईए) ने हजारीबाग के रहने वाले ISIS आतंकी शाहनवाज और उनके सहयोगी की  संपत्ती कुर्क कर ली है. आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने पुणे में 11 आतंकियों की चार अचल संपत्ती कुर्क की है. एनआईए ने बताया कि इन संपत्तियों का इस्तेमाल आतंकवादी मकसद के लिए किया जा रहा था. इन चारों संपत्तियों का इस्तेमाल आईईडी बनाने, इसके प्रशिक्षण और आतंकवादी कृत्यों की योजना बनाने के लिए किया जा रहा था.

11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है एनआईए

बता दें कि एनआईए इस मामले में पहले ही सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 25 के तहत कुर्क की गयी संपत्तियां आवासीय घर और फ्लैट हैं. ये संपत्तियां आरोपी मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, मोहम्मद शाहनवाज आलम, मोहम्मद रिजवान अली, कादिर दस्तगीर पठान, सिमाब काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, अब्दुल्ला फैयाज शेख, तल्हा लियाकत खान, शमिल नाचन और आकिफ नाचन के नाम पर थी.

मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है शहनवाज

गिरफ्तार शहनवाज सफीउज्जमा आलम मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग जिले के पेलावल स्थित पगमिल का निवासी है. उसका पासपोर्ट रांची में 31 अक्टूबर 2016 को बना था, जिसकी वैधता 30 अक्टूबर 2026 तक है. पासपोर्ट में उसकी जन्मतिथि पांच मार्च 1993 है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद शहनवाज के दूसरे साथी जिस मोहम्मद अरशद वारसी को गिरफ्तार किया है, वो भी झारखंड के गढ़वा का रहने वाला है. शहनवाज बेंगलुरु के विश्वसरैया इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से माइनिंग इंजीनियरिंग किया है. माइनिंग इंजीनियर होने के चलते उसे बम ब्लास्ट का ज्ञान है. उसने बम बनाने के कई प्रयोग भी किये. 2020 में लूटकांड के एक मामले में वह हजारीबाग से जेल गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही