Search

 
 
 

टेरर फंडिंग मामले में 18 को NIA कोर्ट यासीन समेत अन्य पर आरोप तय करेगा

 
New delhi :जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में  सोमवार को यासीन मलिक को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. टेरर फंडिंग मामले में लश्कर-ए-तैयबा संस्थापक हाफिज सईद और कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक, हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख सईद सलाहुद्दीन समेत कई आतंकियों के खिलाफ पटियाला हाउस की विशेष एनआइए अदालत 18 अप्रैल को आरोप तय करेगी. 18 अप्रैल को कोर्ट द्वारा  आरोप तय करने के बाद संबंधित गवाहों को समन जारी किया जायेगा.  इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-as-soon-as-he-became-pm-shahbaz-raged-on-kashmir-told-china-the-companion-of-happiness-and-sorrow/">पाकिस्तान

: पीएम बनते ही शहबाज ने अलापा कश्मीर राग, चीन को बताया सुख-दुख का साथी जानकारी के अनुसार सोमवार को दो आरोपियों के कोर्ट में पेश न हो पाने की वजह से विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने मामले की सुनवाई को 18 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी.इन आरोपियों  पर गैर कानूनी गतिविधि चलाने, देश के खिलाफ युद्ध और आपराधिक साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं. विशेष न्यायाधीश ने पिछली सुनवाई पर आदेश देते हुए कहा था कि अदालत में पेश किए गए गवाहों के बयान और सुबूतों से स्पष्ट होता है कि आरोपियों के आतंकी संगठनों से संबंध हैं.अदालत ने इससे पहले 16 मार्च को टेरर फंडिंग मामले में आरोप तय करने के आदेश दिए थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही