Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली से एनआईए ने की पूछताछ

Ranchi :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो इनामी नक्सलियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. इनमें पांच लाख का इनामी संतु भुइयां और दो लाख का इनामी काजेश गंझू शामिल हैं. जेल में बंद दोनों नक्सलियों को छह दिनों की रिमांड पर लेकर एनआईए ने पूछताछ की.

चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था काजेश गंझू

लातेहार पुलिस ने गत आठ मई को दो लाख के इनामी नक्सली काजेश गंझू को गिरफ्तार किया था. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा व जिंदा गोली बरामद किया गया था. काजेश माओवादी एरिया कमांडर और रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का सक्रिय सदस्य है. वह जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव का रहने वाला है. उस पर लातेहार, लोहरदगा व गुमला जिला के विभिन्न थानों में हत्या, आगजनी, पुलिस पर हमला करने व रंगदारी मांगने के 24 मामले दर्ज हैं. काजेश लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ पर चार पुलिसकर्मियों पर किये गये जानलेवा हमले में शामिल था.

माओवादी कमांडर संतू भुइयां ने किया था सरेंडर 

माओवादी कमांडर संतू भुइयां ने अपने सहयोगी राजेश ठाकुर के साथ बीते 19 अप्रैल को लातेहार जिला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. संतु पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली है. उस पर बिहार और झारखंड में दर्जनों नक्सली हमलों को अंजाम देने का आरोप है. इसे भी पढ़ें – गठन">https://lagatar.in/jharkhand-coordination-committee-meeting-will-be-held-on-june-10-after-7-months-of-formation-guruji-will-preside/">गठन

के 7 माह बाद 10 जून को होगी झारखंड समन्वय समिति की बैठक, गुरुजी करेंगे अध्यक्षता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही