Search

 
 
 

NIA ने भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार की पूछताछ

 
Ranchi :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने  भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के सहयोगी राजू कुमार से दूसरी बार पूछताछ की है. एनआईए ने राजू कुमार को चार दिनों की रिमांड पर लिया और उससे कई सवाल पूछे. राजू कुमार पर रविंद्र गंझू के पैसे को अलग-अलग व्यवसाय में लगाने का आरोप है. बता दें कि एनआईए की टीम ने बीते छह जुलाई को राजू कुमार को लोहरदगा के कुड़ू बाजार से गिरफ्तार किया था. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/bjp-president-formed-new-team-raghuvar-das-raman-singh-will-be-national-vice-president-asha-lakra-anil-antony-will-be-national-secretary/">भाजपा

अध्यक्ष ने बनायी नयी टीम, रघुवर दास, रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशा लकड़ा, अनिल एंटनी राष्ट्रीय सचिव होंगे)

पिछले 6 माह से एनआईए की रडार पर था राजू

बता दें कि राजू कुमार पिछले छह माह से एनआईए की रडार पर था. वह लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र स्थित विश्रामगढ़ गांव का रहने वाला है. एनआईए ने पूर्व में विश्रामगढ़ में छापेमारी की थी. इस दौरान ईंट-भट्ठे से पिस्टल, बैंक पासबुक और जमीन के कागजात बरामद किये गये थे. एनआईए ने राजू कुमार को समन भी भेजा था. हालांकि वो फरार चल रहा था. इसे भी पढ़ें : पेटरवार">https://lagatar.in/gm-harendra-singh-said-on-petarwar-incident/">पेटरवार

हादसे पर बोले बिजली विभाग के जीएम, मुहर्रम जुलूस निकालने की जानकारी दी गयी होती तो यह घटना नहीं घटती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही