Ranchi : अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े शंकर यादव को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की है. दरअसल लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सीसीएल के तेतरियाखाड़ कोलियरी में साल 2020 में हुई आगजनी और गोलीबारी मामले की जांच एनआईए कर रही है. एनआईए ने जांच के क्रम में एनआईए ने नौ फरवरी को बिहार के भागलपुर से गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे शंकर यादव को गिरफ्तार किया था. एनआईए ने उसके ठिकाने से एक करोड़ 30 लाख भी बरामद किया था, जो अमन साहू के लेवी-रंगदारी से वसूली के बताये जा रहे हैं. अमन साहू फिलहाल जेल में बंद है.
अमन साहू गिरोह से जुड़े शंकर यादव से NIA ने की पूछताछ
Last Updated: Feb 19, 2024 12:00 AM (IST)