Search

झारखंड-बिहार के वांटेड नक्सली प्रेम भुइयां से NIA ने पूछताछ की

Ranchi :   बिहार-झारखंड के वांटेड नक्सली प्रेम भुइयां उर्फ अभ्यास से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ की है. पटना की एनआईए ब्रांच ने प्रेम भुइयां को तीन दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ की. प्रेम भुइयां ने बीते नौ फरवरी को बिहार के गया में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख और बिहार सरकार ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था. प्रेम भुइयां भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी का सदस्य है. आत्मसमर्पण के दौरान प्रेम भुइयां ने अपने साथ एक राइफल और 925 जिंदा कारतूस समर्पित किये थे. प्रेम भुइयां वर्ष 2003 में ही नक्सली संगठन से जुड़ गया था. वर्ष 2015 में उसे रीजनल कमांडर बनाया गया. वह बिहार-झारखंड में दर्जनों लूट, हत्या जैसे कांडों को अंजाम दे चुका है. इसे भी पढ़ें : आर्मी">https://lagatar.in/army-land-scam-ed-sent-summons-to-four-including-dilip-ghosh-of-jagat-bandhu-tea-estate/">आर्मी

लैंड स्कैम: जगत बंधु टी स्टेट के दिलीप घोष समेत चार को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp