Ranchi: देश में सक्रिय आईएसआईएस मॉड्यूल के खिलाफ एनआईए ने कार्रवाई करते हुए लोहरदगा के रहने वाला फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने खुलासा किया कि फैज़ान ने भारत में आईएसआईएस की ओर से आतंकी हमला करने की साजिश रच रहा था. इसे लेकर वो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आईएसआईएस संगठन के प्रचार कर रहा था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने सहयोगियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ आतंकी हमले करने की आपराधिक साजिश रची थी. इसे पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-19-donation-boxes-of-baba-temple-were-opened-a-total-of-1324880-rupees-were-found-in-the-count/">देवघर
: बाबा मंदिर के 19 दानपात्र खोले गए, गिनती में मिले कुल 1324880 रुपए
ने झारखंड सरकार के साथ साझा की रिपोर्ट, कहा- जमीन घोटाला और अवैध खनन मामले में दर्ज हो FIR
: बाबा मंदिर के 19 दानपात्र खोले गए, गिनती में मिले कुल 1324880 रुपए
एनआईए ने झारखंड और यूपी के ठिकानों पर की छापेमारी
एनआईए ने झारखंड के लोहरदगा जिले में फैजान के घर और यूपी के अलीगढ़ में किराए के कमरे की तलाशी ली. इस दौरान एनआईए ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज जब्त किए हैं. जांच में पता चला कि फैज़ान और उसके सहयोगियों ने इस्लामिक स्टेट के प्रति अपनी निष्ठा जताई थी. वह भारत में आईएसआईएस के कैडर बेस को समृद्ध करने के लिए नव-धर्मांतरितों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकवादी गुट में आकर्षित करने की प्रक्रिया में भी सक्रिय था. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-shared-report-with-jharkhand-government-said-fir-should-be-registered-in-land-scam-and-illegal-mining-case/">EDने झारखंड सरकार के साथ साझा की रिपोर्ट, कहा- जमीन घोटाला और अवैध खनन मामले में दर्ज हो FIR
Leave a Comment