Search

 
 
 

NIA जांच में खुलासा, माओवादियों ने बॉक्साइट माइंस क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमले की रची थी साजिश

 
Ranchi :  माओवादियों ने बॉक्साइट माइंस क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर हमले की साजिश रची थी. इस बात का खुलासा एनआईए जांच में हुआ है. माओवादी के कैडरों ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी. जांच में पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए जून 2022 में रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के नेतृत्व में बलराम उरांव, मुनेश्वर गंझू समेत 45-60 नक्सली लोहरदगा के बुलबुल जंगल में जुटे थे.

दो नक्सलियों के खिलाफ एनआईए ने किया चार्जशीट

साजिश की भनक लगने पर स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था. इसी दौरान हरकट्टा टोली और बांग्लापाट में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ. इस मामले में एनआईए ने नक्सली अघनु गंझू उर्फ ​​अग्नु गंझू और खुदी मुंडा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. इस मामले में एनआईए ने आरसी-02/2022 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. इससे मामले में कुल 31 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही