Search

 
 
 

पारसनाथ की पहाड़ियों में शीर्ष नक्सलियों के साथ रहे अभिजीत से NIA कर रही पूछताछ

 
 Ranchi :  पारसनाथ की पहाड़ियों में माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सलियों के साथ रहे अभिजीत से एनआईए पूछताछ  कर रही है. एनआईए ब्रांच रांची  अभिजीत कोड़ा उर्फ सुनील कोड़ा को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. अभिजीत कोड़ा मूल रूप से बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है. गौरतलब है कि बिहार के जमुई जिले में पुलिस ने पिछले 19 अक्टूबर को दो लाख के इनामी नक्सली अभिजीत कोड़ा को गिरफ्तार किया था.

 पारसनाथ में बड़े नक्सलियों के साथ कार्य कर रहा था अभिजीत

अभिजीत पूर्वी बिहार पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सबसे बड़े गढ़ पारसनाथ की पहाड़ियों में भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नक्सली कमांडर प्रयाग मानी उर्फ विवेक दा, सचिव सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश दा, प्रवक्ता अरविंद यादव के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था. इसके विरुद्ध जमुई, लखीसराय, मुंगेर तथा झारखंड में सात नक्सली मामले दर्ज हैं. बिहार सरकार ने इस नक्सली की गिरफ्तारी के लिए दो लाख का इनाम रखा था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही