Search

 
 
 

नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले अब्राहम टूटी से NIA कर रही पूछताछ

 
Ranchi : सरायकेला- खरसावां के कुकरूहाट बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्याकांड की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. इस मामले में एनआईए ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले अब्राहम टूटी को चार दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. बता दें कि एनआईए ने अब्राहम टूटी को 23 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया था. पढ़ें - जज">https://lagatar.in/judge-uttam-anands-death-anniversary-courts-decision-will-come-today-on-the-statements-of-58-witnesses/">जज

उत्तम आनंद की बरसी: 58 गवाहों के बयान पर आज आएगा कोर्ट का फैसला
इसे भी पढ़ें - चतरा">https://lagatar.in/fierce-encounter-between-naxalite-squad-and-security-forces-rewarded-25-lakhs-in-chatra/">चतरा

में 25 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़

अब्राहम टूटी की सूचना पर बुधवार को खूंटी में हुई थी छापेमारी 

अब्राहम टूटी की सूचना पर एनआईए ने बुधवार को रांची और खूंटी में तीन ठिकाने पर छापेमारी की थी. अब्राहम टूटी खूंटी जिला के सायको थाना क्षेत्र का रहने वाला है. एनआईए जांच में पाया गया कि अब्राहम टूटी विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करने के साथ-साथ माओवादी के एक ओवर ग्राउंड वर्कर के रूप में अन्य रसद सहायता प्रदान करता था. इसे भी पढ़ें - गढ़वा">https://lagatar.in/possibility-of-monkeypox-in-garhwa-patient-sample-will-be-sent-to-pune-for-examination/">गढ़वा

के मरीज में मंकीपॉक्स की आशंका, सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा पुणे

पांच पुलिसकर्मी हुए थे शहीद 

गौरतलब है कि 14 जून 2019 को भाकपा माओवादियों के कमांडर महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने सरायकेला- खरसांवा के कुकरूहाट बाजार में पुलिस बल पर हमला किया था. पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए अचानक हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे. पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद माओवादी ने दो पिस्टल, 70 राउंड गोली, तीन इंसास राइफल और इसकी 550 राउंड गोली, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन, वायरलेस सेट समेत अन्य चीजों को लूट लिया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज की थी. 9 दिसंबर 2020 को एनआईए ने केस को टेकओवर कर आरसी 39/2020 कांड संख्या दर्ज किया था. इस मामले में एनआईए ने 14 माओवादी और माओवादी समर्थकों को नामजद आरोपी बनाया था. इसे भी पढ़ें - बिहारः">https://lagatar.in/bihar-purvanchal-expressway-may-be-extended-till-bhagalpur/">बिहारः

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भागलपुर तक हो सकता है विस्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही