Ranchi : झारखंड समेत कई राज्यों में लेवी वसूली के मामले में एनआई PLFI के सक्रिय सदस्य विनोद मुंडा से पूछताछ कर रही हैं. एनआईए की रांची ब्रांच की टीम ने विनोद मुंडा को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है और पूछताछ कर रही है. गौरतलब है कि बीते 11 अप्रैल को टेरर फंडिंग मामले में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के खिलाफ जांच कर रही एनआईए ने झारखंड के दो और असम के दो यानी कुल चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान एनआईए ने झारखंड के खूंटी जिले से विनोद मुंडा को गिरफ्तार किया था. वह पीएलएफआई के सशस्त्र मारक दस्ते का सक्रिय सदस्य है. विनोद मुंडा झारखंड के थानों में दर्ज चार कांडों का वांछित था.
झारखंड समेत अन्य राज्यों में लेवी वसूली मामला : PLFI सदस्य विनोद मुंडा से NIA कर रही पूछताछ
Last Updated: Apr 19, 2024 12:00 AM (IST)