Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ता के सदस्य कुलदीप गंझू से एनआइए कर रही पूछताछ

Ranchi : एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ता के नक्सली कुलदीप गंझू से एनआइए पूछताछ कर रही है. एनआइए ब्रांच रांची कुलदीप को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में पिछले साल चार जनवरी को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले की जांच कर रही एनआइए ने नक्सली कुलदीप गंझू को चार दिनों की रिमांड पर लिया है. वह रांची के बुढ़मू स्थित कनाड़ी गांव का रहने वाला है. कुलदीप नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर टीम का सक्रिय, विश्वासपात्र और मारक दस्ता का सदस्य है. कुलदीप ने बीते 22 दिसंबर 2022 को चाईबासा में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था. इसे भी पढ़ें - त्रिपुरा">https://lagatar.in/tripura-violence-started-with-the-announcement-of-elections-congress-motorcycle-rally-attacked-many-injured/">त्रिपुरा

: चुनाव की घोषणा के साथ हिंसा शुरू, कांग्रेस की मोटरसाइकिल रैली पर हमला, कई घायल

सरकार की सरेंडर नीति से हुआ था प्रभावित

एरिया कमांडर कुलदीप ने सरकार की आत्मसर्मपण नीति ``नयी दिशा`` से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण किया था. कुलदीप के पास कोल्हान-पोड़ाहाट के जंगलों की पूरी जानकारी है. कुलदीप काफी समय तक झारखंड-ओडिशा के सारंडा क्षेत्र में सक्रिय रहा है. कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. हाल की सबसे बड़ी घटना झिलरूआ कांड में भी इसकी संलिप्तता पायी गयी है. इस घटना में यह एक्शन टीम में शामिल रहा है. इसे भी पढ़ें - सिमडेगा">https://lagatar.in/jharkhand_plfi-militants-set-jcb-and-water-tanker-on-fire-in-simdega/">सिमडेगा

में पीएलएफआई उग्रवादियों का उत्पात, जेसीबी और पानी टैंकर में आग लगा दी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही