Search

 
 
 

नक्सली मोने तियू से NIA कर रही पूछताछ, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड की हत्या व हथियार लूट में था शामिल

 
Ranchi :  रांची की एनआईए ब्रांच नक्सली मोने तियू को पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. मोने तियू पिछले वर्ष गोइलकेरा में हुए पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के बॉडीगार्ड (अंगरक्षक) की हत्या कर हथियार लूट मामले में संलिप्त था. नक्सली मोने तियू समेत पांच नक्सलियों को चाईबासा पुलिस ने बीते आठ अगस्त को गिरफ्तार किया था. सभी ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी. साथ ही कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. गिरफ्तार हुए तीन नक्सलियों ने बड़ाजामदा व नोवामुंडी क्षेत्र में हुए विस्फोटक लूटकांड में अपनी संलिप्तता कबूला. (पढ़ें, आचार">https://lagatar.in/relief-to-cm-hemant-hc-stays-action-of-lower-court/">आचार

संहिता उल्लंघन मामला : सीएम हेमंत को HC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर लगी रोक)

चार जनवरी 2022 को हुआ था पूर्व विधायक पर हमला

बता दें कि चार जनवरी 2022 की शाम झीलरुआं मैदान में आयोजित खेलकूद समारोह में शामिल पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया था. गुरुचरण नायक ने भीड़ में शामिल होकर अपनी जान बचायी थी. नक्सलियों ने मैदान में मौजूद पूर्व विधायक के तीनों अंगरक्षक को घेर लिया था. नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम की हत्या कर दी. वहीं एक अंगरक्षक ने घायल अवस्था में भागकर अपनी जान बचायी थी. हत्या करने बाद नक्सली हथियार लूट वहां से भाग निकले थे. इसे भी पढ़ें : सेम">https://lagatar.in/same-sex-marriage-sc-put-ball-in-the-governments-court-said-we-cannot-make-a-law-decision-has-to-be-taken-byparliament/">सेम

सेक्स मैरिज : SC ने गेंद सरकार के पाले में डाली, कहा, हम कानून नहीं बना सकते, निर्णय संसद को करना है

रांची शाखा में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जुलाई माह में एनआईए ने रांची शाखा में मिसिर बेसरा (एक करोड़ का इनामी), रघु, अश्विन, चंदन, मोछू, सुशांत, सागेन, कांडे होनहागा व सोनाराम होनहागा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. सभी आरोपित पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा के हैं. झारखंड पुलिस के अनुसंधान में इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमले की योजना सुनियोजित थी. नक्सलियों का उद्देश्य पूर्व विधायक के अंगरक्षकों के हथियार लूटना था, जिसमें वे सफल हुए. अंगरक्षकों ने विरोध किया तो नक्सलियों ने दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी. हालांकि तीसरा अंगरक्षक भागने में सफल रहा था, नहीं तो नक्सली उसे भी मार देते. इस घटना में कुख्यात नक्सली मोछू के दस्ते का हाथ बताया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-speeding-bus-overturns-in-kudada-sundernagar-dozens-of-passengers-injured/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर के कुदादा में तेज रफ्तार बस पलटी, दर्जन भर यात्री घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही