Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

10 जवानों की हत्या करने वाला 18 लाख के इनामी नक्सली से एनआईए कर रही पूछताछ

Ranchi : बिहार-झारखंड का मोस्टवांटेड 18 लाख का इनामी रिजनल कमांडर विनय यादव समेत तीन नक्सलियों से एनआईए पूछताछ कर रही है. विनय यादव पर 10 जवानों की हत्या करने का आरोप है. एनआईए जिन नक्सलियों से पूछताछ कर रही हैं उसमें विनय यादव उर्फ मुराद जी, नवल भुइयां और जिलेबिया यादव शामिल हैं. बता दें कि 23 सिंतबर 2022 को माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बिहार के औरंगाबाद और झारखंड के पलामू पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन कर गिरफ्तार किया था.इनकी निशानदेही पर 20 लाख की नगदी भी बरामद की गयी थी. गिरफ्तार तीनों नक्सलियों के खिलाफ दोनों राज्यों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/the-speed-of-rahul-gandhis-bharat-jodo-yatra-did-not-stop-it-went-ahead-from-karnal-in-haryana/">राहुल

गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की रफ्तार थमी नहीं… हरियाणा के करनाल से आगे बढ़ी

दस जवानों की हत्या में था शामिल 

नक्सली विनय यादव ने वर्ष 2016 में बांकेबाजार थाना क्षेत्र में डुमरी नाला के पास सुनियोजित तरीके से अभियान से लौट रहे सुरक्षा बलों पर आइईडी ब्लास्ट करने के बाद फायरिंग किया था. जिससे सुरक्षाबलों को काफी नुकसान पहुंचाता था. इस घटना में कोबरा वाहिनी के दस जवान शहीद हो गये थे. इसे भी पढ़ें -पूरे">https://lagatar.in/severe-cold-continues-across-north-india-most-of-the-population-in-the-grip-of-cold-wave/">पूरे

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, शीत लहर की आगोश में अधिकतर आबादी

दोनों राज्यों की पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

विनय यादव की झारखंड और बिहार राज्यों की पुलिस सरगर्मी से इनकी तलाश में थी और लंबे अंतराल के बाद पुलिस को इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली. विनय यादव जो अम्बा थाना क्षेत्र के देउरा गांव का निवासी है. विनय यादव ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में स्वीकार किया है कि वह वर्ष 2003 से नक्सली संगठन में सक्रिय है. वह औरंगाबाद जिले के मदनपुर, सलैया, ढ़िबरा और देव थाना क्षेत्र, गया जिला और झारखंड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार नक्सली संगठन को मजबूत करने में लगा रहा है. वर्ष 2014 से वह नक्सली संगठन में जोनल कमांडर एवं रिजनल कमांडर के रूप में नेतृत्व करता रहा है. इसे भी पढ़ें -सीतामढ़ी">https://lagatar.in/sitamarhi-people-angry-with-cm-nitishs-absence-set-fire-to-posters-shouted-slogans/">सीतामढ़ी

: सीएम नीतीश के नहीं पहुंचने से नाराज हुए लोग, पोस्टर में लगायी आग, जमकर की नारेबाजी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही