Ranchi : चाईबासा जेल में बंद अमन साहू के भाई आकाश साहू से एनआईए पूछताछ कर रही है. एनआईए ने बीते छह अगस्त को आकाश साहू को गिरफ्तार किया था. इसके बाद एजेंसी उसे पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने जांच में पाया है कि आकाश, शंकर यादव और अन्य के साथ अमन साहू के लिए जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल था. आकाश ने जबरन वसूली से एकत्र किये गये पैसों को रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए शंकर के साथ शामिल हो गया था. एनआईए की जांच के अनुसार, आकाश अमन साहू गिरोह के कई महत्वपूर्ण सदस्यों को पैसे के साथ-साथ अन्य सहायता प्रदान कर रहा था.
जेल में बंद अपराधी अमन साहू के भाई आकाश से NIA कर रही पूछताछ
Last Updated: Aug 10, 2024 12:00 AM (IST)