Ranchi : मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के घर एनआइए ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एनआइए की टीम फादर स्टेन स्वामी के नामकुम स्थित उनके आवास बगईचा पहुंची. और एनआइए की टीम ने फादर स्टेन स्वामी को अपने साथ लेकर चली गयी है. बताया जा रहा है कि एनआइए की टीम ने अर्बन नक्सल मामले में छापेमारी की है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. गौरतलब है कि इससे पहले बीते 6 अगस्त को भी एनआइए की टीम ने फादर स्टेन स्वामी के आवास पर छापेमारी की थी और कई अहम कागजात को खंगाला था.
फादर स्टेन स्वामी के घर NIA की छापेमारी, स्वामी को साथ ले गयी टीम
Last Updated: Oct 08, 2020 12:00 AM (IST)