Search

बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में सात राज्यों में एनआईए की रेड

 New Delhi :  एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी द्वारा बेंगलुरु की जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने से जुड़े मामले में मंगलवार को सात राज्यों के 17 स्थानों पर छापा मारा है,.  एनआईए के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.                                                                                                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी नासिर और जुनैद अहमद आरोपी हैं

बेंगलुरु शहर पुलिस ने पिछले साल जुलाई में सात पिस्तौल, चार हथगोले, एक मैगजीन सहित अन्य गोला-बारूद की जब्ती के बाद मामला दर्ज किया था. शुरुआत में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ के बाद एक और गिरफ्तारी की गयी. इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी टी नासिर इस मामले में जुनैद अहमद के साथ आरोपी है.

नासिर ने बेंगलुरु की जेल में पांच लोगों को कट्टरपंथी बनाया था

नासिर ने बेंगलुरु की केंद्रीय जेल में पांच लोगों को कट्टरपंथी बनाया था. जुनैद अहमद फरार है. एनआईए ने पिछले साल अक्टूबर में मामले को अपने हाथ में लिया था और तब जुनैद अहमद के घर सहित कई जगहों पर तलाशी ली थी. एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि इसी मामले में आज मंगलवार को सात राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment