Search

अमन साहू के ठिकाने पर NIA रेड खत्म, फॉर्च्यूनर, CCTV का DVR व बैंक खातों के पेपर किए जब्त

Ranchi : झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए रांची ब्रांच के अफसरों ने छह घंटे तक अमन साहू के बुढ़मू स्थित पैतृक घर के साथ-साथ बुकरू और हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी खत्म होने के बाद एनआईए की टीम ने अमन के घर से फॉर्च्यूनर वाहन, सीसीटीवी का डीवीआर, बैंक खातों से संबंधित कागजात सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त करके अपने साथ ले गयी. टेरर फंडिंग मामले में यह छापेमारी एनआईए के द्वारा की गई. इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/hc-asked-how-will-the-big-pond-and-other-water-sources-remain-clean-what-is-the-plan-for-the-long-term/">HC

ने पूछा- बड़ा तालाब और अन्य जलश्रोत कैसे रहेंगे स्वच्छ, लॉन्ग टर्म के लिए क्या है प्लान?

सुबह 5 बजे एक साथ कई ठिकानों पर शुरू हुई थी छापेमारी

बुधवार की सुबह 5 बजे एनआईए की कई टीम ने एक साथ अमन के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. सभी लोगों के मोबाइल को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की थी. अमन साहू वर्तमान में पलामू जेल में बंद है. उस पर कई गंभीर आरोप हैं. आरोप है कि वह जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट करता है. साथ ही व्यापारियों को धमकी देता और दिलवाता है.

एनआईए ने अमन साहू के गुर्गे शंकर को किया था गिरफ्तार

लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी मामले में टेरर फंडिंग के तहत जांच कर रही एनआईए ने 9 फरवरी 2024 को बिहार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. यह छापेमारी भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के एक-एक ठिकानों पर हुई थी. इस छापेमारी में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का गुर्गा शंकर यादव भागलपुर से गिरफ्तार किया गया था. उसके ठिकाने से एनआईए ने 1.30 करोड़ रुपये भी बरामद किया था, जो अमन साहू के लेवी-रंगदारी से वसूलं गये रुपये बताए जा रहे हैं.

अमन साहू गैंग का सुनील मीणा, जो झारखंड पुलिस के लिए बना है चुनौती

अमन साहू गैंग का सुनील मीणा, जिसको गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है. सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है. वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालंपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिए लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपनी जड़े जमाने लगा. वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा. इसे भी पढ़ें - मक्का">https://lagatar.in/news-of-the-death-of-about-550-hajj-pilgrims-due-to-heat-in-mecca-including-323-pilgrims-from-egypt/">मक्का

में गर्मी से लगभग 550 हज यात्रियों की मौत होने की खबर, इनमें 323 यात्री मिस्र के
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//