Search

 
 
 

दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत देशभर के 122 ठिकानों पर NIA का छापा, गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर फडिंग से जुड़ा है मामला

 
LagatarDesk : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर फडिंग और नेटवर्क मामले में बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, राजस्थान समेत देशभर के 6 राज्यों के 122 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसमें दिल्ली-एनसीआर में 32, पंजाब-चंडीगढ़ में 65, राजस्थान में 18, मध्य प्रदेश में 2 और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में एनआईए की रेड पड़ी है. बताया जा रहा है कि NIA ने यह छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों के ठिकानों पर की गयी है. (पढ़ें, IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-beat-mumbai-by-5-run/">IPL

2023 : जीता मैच हार गया मुंबई, हुआ बड़ा नुकसान, बेकार गई इशान किशन की पारी)

अप्रैल में एक साथ देशभर में 17 ठिकानों पर मारी थी रेड

बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को एनआईए ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 17 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था. इसमें बिहार में 12 , उत्तर प्रदेश में दो और मध्यप्रदेश, पंजाब और गोवा में एक-एक ठिकाना शामिल था. आरोप था कि पीएफआई संगठन अपने कार्यकर्ताओं को दोबारा संगठित और मजबूत करने का काम शुरू किया है. जिसके बाद जांच एजेंसी यह कार्रवाई की थी. इसे भी पढ़ें : लोकप्रिय">https://lagatar.in/popular-msme-promotion-policy-is-being-made-industries-secretary/">लोकप्रिय

एमएसएमई प्रमोशन पॉलिसी बनायी जा रही : उद्योग सचिव

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएफआई पर पांच साल का लगाया था बैन

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 28 सितबर 2022 को पीएफआई पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साल का बैन लगा दिया था. इसको लेकर गृह मंत्रालय द्वारा लेटर जारी किया था. लेटर में लिखा था कि ये संगठन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर पीएफआई की मदद करते थे. इसमें से कई संगठन ऐसे हैं जो कि फंडिंग किया करते हैं. पीएफआई के सहयोगी संगठन जैसे रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (एनसीएचआरओ), नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट को भी बैन कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhals-health-deteriorated-admitted-to-rims/">निलंबित

IAS पूजा सिंघल की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही