Search

 
 
 

अपराधी अमन साहू गिरोह से कनेक्शन मिलने के बाद NIA का बिहार में छापा, 1.32 करोड़ की संपत्ति बरामद, काउंटिंग जारी

 
Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू उर्फ अमन साव गैंग से कनेक्शन मिलने के बाद गुरुवार की सुबह एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बिहार में छापेमारी की. एनआईए की टीम भागलपुर जिले के बरारी हाउसिंग कॉलोनी स्थित जमीन कारोबारी शंकर यादव के घर पहुंची. एनआईए की टीम के साथ आयकर विभाग की टीम भी थी. यह छापेमारी एक बड़े गिरोह से जुड़े होने और अपराध के पैसे को अपने कारोबार में इस्तेमाल करने के साथ-साथ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की गई है.

1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे तक छापेमारी के दौरान करीब 1.32 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की गई है. इसके अलावा अमन साहू गिरोह से जुड़े कई दस्तावेज भी एनआईए के हाथ लगे हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी के दौरान उस समय चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया जब छापेमारी कर रही टीम ने शंकर यादव के घर पर नोट गिनने की मशीन मंगायी. इस छापेमारी में एनआईए के अधिकारी व पदाधिकारियों के साथ- साथ पटना और रांची से आयकर विभाग की सात सदस्यीय टीम शामिल थी.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-black-game-of-red-sand-ban-imposed-mafia-selling-at-five-times-higher-price/">हजारीबाग

: लाल बालू का काला खेल : लगी है रोक, पांच गुनी अधिक कीमत पर बेच रहे माफिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही