Search

 
 
 

PLFI की जबरन लेवी वसूली मामले में एनआईए ने खूंटी में की छापेमारी

 
Khunti: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पीएलएफआई के द्वारा लेवी वसूली मामले को खूंटी में दो जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान एनआईए ने कई आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए. यह मामला झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पीएलएफआई कैडरों द्वारा विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, रेलवे ठेकेदारों, व्यापारियों से पैसे की जबरन वसूली से संबंधित है. पीएलएफआइ उग्रवादियों ने व्यवसायियों और ठेकेदारों के बीच आतंक पैदा करने के उद्देश्य से हत्या, आगजनी और हिंसक हमलों सहित विभिन्न हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश भी रची थी. मामले में आरसी-04/2023/एनआईए/आरएनसी के तहत में आगे की जांच जारी है. इसे भी पढ़ें -NIA">https://lagatar.in/nia-arrested-brother-of-criminal-aman-sahu-in-firing-arson-and-extortion-case/">NIA

ने गोलीबारी, आगजनी व रंगदारी केस में अपराधी अमन साहू के भाई को किया अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही