Search

 
 
 

पीएफआई साजिश मामले में तमिलनाडु में छह स्थानों पर NIA की छापामारी

 
New Delhi :  प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को तमिलनाडु में छह स्थानों पर छापेमारी की और दो लोगों को हिरासत में लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पीएफआई के मदुरै क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कैसर और थेनी के एसडीपीआई जिला सचिव सादिक अली को हिरासत में लिया गया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे गये

उन्होंने बताया कि चेन्नई, मदुरै, डिंडीगुल और थेनी जिलों में छापे मारे जा रहे हैं. पिछले साल की शुरुआत में मामला दर्ज करने के बाद से अब तक पीएफआई के लगभग एक दर्जन सदस्य एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामला साजिश और गैरकानूनी गतिविधियों  से जुड़ा हुआ है.

भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करने से संबंधित मामले में हुई रेड  

धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य पैदा करना और सार्वजनिक सौहार्द और शांति को बाधित करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव के वास्ते हानिकारक गतिविधियों को अंजाम देना और भारत के खिलाफ असंतोष पैदा करने से संबंधित मामले में रेड की गयी है. उन्होंने कहा कि संगठन पर सदस्यों के लिए घातक हथियारों के साथ प्रशिक्षण आयोजित करने और जिला और राज्य स्तर पर पीएफआई के नेताओं द्वारा चुने गये लक्ष्यों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही