Ranchi: एनआईए ने लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में जबरन वसूली व सरकारी कार्यों में बाधा डालने के मामले में दो ठिकाने पर छापेमारी की है. एनआईए की टीम ने रविवार को तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की घटना में शामिल आरोपी के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित बुंडू गांव के दो ठिकाने पर छापेमारी की है. गिरफ्तार और फरार आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान एनआईए की टीम ने डिजिटल उपकरण और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किये हैं. जिन्हें जब्त कर लिया गया है. मामले में आगे की जांच चल रही है.
मंत्री बन्ना ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों के बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दिया आदेश
NIA कर रही है तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी की जांच
एनआईए तेतरियाखाड़ कोलियरी में आगजनी और गोलीबारी मामले की जांच कर रही है. एनआईए की रांची ब्रांच ने कांड संख्या आरसी 01/ 2021 दर्ज किया है. इस मामले की जांच एनआईए के डीएसपी रैंक अधिकारी कर रहे हैं. एनआईए ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506, 307, 427, 335, 386, 387, 120 बी 121ए और 216 शामिल हैं. आर्म्स एक्ट धारा की 25 (1) (b), 26, 27 और 35. विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4. यूएपीए धारा 10, 13, 16 (1), 20 और 23 इसके अलावा सीएलए धारा 17 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में यह बात सामने आयी है कि अपराधी सुजीत सिन्हा और अमन साहू ने शाहरुख और प्रदीप गंझु समेत अन्य उग्रवादियों के साथ मिलकर हत्या, जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाने की साजिश रची थी. बताया गया कि यह उग्रवादी गिरोह ने कोयला परिवहन क्षेत्रों में हत्या और आतंक पैदा करने के लिए एके-47 सहित कई अत्याधुनिक स्वचालित हथियार खरीद रहा है. धनबाद और रांची के जेलों से नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. इसे भी पढ़ें- स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-minister-banna-inspected-the-chhath-ghats-ordered-the-officers-to-provide-better-facilities/">स्वास्थ्यमंत्री बन्ना ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों के बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दिया आदेश
Leave a Comment