Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लेकर सिमडेगा पहुंची NIA, कई जगहों पर कर रही छापेमारी

Simdega : एनआईए की टीम सोमवार को पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को लेकर बानो के महाबुआंग थाना क्षेत्र पहुंची. दिनेश गोप की निशानदेही पर कई पुराने ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम पहले दिनेश गोप को लेकर रनिया पहुंची और फिर उसके बाद बानो के महाबुआंग थाना क्षेत्र में पहुंची. जहां दिनेश गोप की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में दिनेश गोप द्वारा छुपाकर रहे गए हथियारों का जखीरा मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक कुछ बरामदगी की सूचना नहीं है. बता दें कि दिनेश गोप एनआईए की रिमांड पर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनेश गोप ने एनआईए के समक्ष कई राज उगले है. मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : ओह…पीला-काला,">https://lagatar.in/oh-the-yellow-black-smelly-water/">ओह…पीला-काला,

बदबूदार पानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही