Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सली की निशानदेही पर NIA ने खूंटी से विस्फोटक किया बरामद, पांच जवानों की हत्या का आरोपी है बिरसा

Ranchi: सराइकेला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी नक्सली की निशानदेही पर NIA ने खूंटी से विस्फोटक  बरामद किया है. बुधवार को एनआईए ने नक्सली बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा बिरहोर की निशानदेही पर खूंटी जिले के कोरंगबुरु पहाड़ी के जीलिंगकेल में घने जंगल से 100 मीटर कोडेक्स वायर और 126 जिलेटिन की छड़ें बरामद की. गौरतलब है कि एक फरवरी 2020 को भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर बोयदा पाहन दस्ते के सक्रिय सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ नैना उर्फ बिरसा बिरहोर को खूंटी पुलिस ने रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद बीते दिन एनआईए ने उसे रिमांड पर लिया था.

तीन नक्सलियों को एनआईए ने रिमांड पर लिया था

सरायकेला जिले के तरूलडीह थाना के पांच पुलिसकर्मियों की भाकपा माओवादियों के द्वारा हत्या की जांच एनआईए कर रही है. इस दौरान एनआईए रांची ब्रांच ने पांच लाख इनामी जीतराय मुंडा समेत तीन भाकपा माओवादी नक्सलियों को रिमांड में लिया था. एनआईए ने जिन नक्सलियों को रिमांड पर लिया था, उसमें पांच लाख ईनामी जीतराय मुंडा, दो लाख ईनामी राकेश मुंडा और नैना उर्फ बिरसा बिरहोर शामिल है. इन सभी नक्सलियों को एनआईए ने चार दिनों के रिमांड पर लेकर पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पूछताछ की थी.

पांच जवानों की हत्या की NIA कर रही है जांच

सरायकेला जिले के तरूलडीह थाना के पांच पुलिसकर्मियों की भाकपा माओवादियों के द्वारा 14 जून 2019 को हत्या कर दी गई थी. इस मामले की जांच को  एनआईए ने 13 दिसंबर 2020 को टेकओवर किया था. एनआईए ने इस मामले में झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर चुके उग्रवादी कमांडर बोयदा पाहन समेत 14 उग्रवादियों को नामजद आरोपी बनाया है. देखें वीडियो- 14 जून 2019 को तरूलडीह के कुकुरूहाट बाजार में भाकपा माओवादियों ने पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस टीम पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था. वहीं हत्या के पास दो पिस्टल, 70 जिंदा कारतूस, तीन इंसास राइफल व उसकी 550 राउंड कारतूस, 10 मैगजीन, मोबाइल फोन, पुलिसकर्मियों के बैलेट माओवादियों ने लूट लिए थे. घटना को अंजाम देने के बाद भागने के क्रम में पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया था. वायरलेस के जरिए थाने को सूचना न दी जा सके, इसके लिए वायरलेस भी माओवादियों ने लूट लिया था. इसे भी पढ़ें-दुमका:">https://lagatar.in/dumka-3-criminals-arrested-with-stolen-bike-country-pistol-and-ammunition-recovered/25976/">दुमका:

चोरी की बाइक के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही