Search

 
 
 

नक्सली जांच के नाम पर NIA विस्थापित निर्दोष जनता के साथ मारपीट,फर्जी केस करना करे बंद- TPC

 
Hazaribagh: टीपीसी उग्रवादी संगठन ने पोस्टरबाजी की है. यह पोस्टरबाजी बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव के इमली चौक और बड़कागांव चंदौली पथ के भगवान बागी के पास पोस्टरबाजी की है. टीपीसी के द्वारा चिपकाए गए पोस्टर में लिखा है कि नक्सली जांच के नाम पर एनआईए के ओर से विस्थापित प्रभावित निर्दोष आम जनता को मारपीट फर्जी मुकदमा करना बंद करें. इसके अलावा पोस्टर में कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने की धमकी दी है. पोस्टर चिपकाने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर पोस्टर को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें- चतरा:">https://lagatar.in/chatra-police-action-on-smugglers-224-kg-hemp-recovered/9744/">चतरा:

तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 224 किलो गांजा बरामद NIA और पुलिस प्रशासन की दलाली बंद करें टीपीसी के द्वारा किए गए पोस्टरबाजी में लिखा है कि सामंतवाद, सामान्यवाद, पूंजीवाद मुर्दाबाद मार्क्सवाद, लेनिनवाद, माओ विचार धारा जिंदाबाद`, दमन, बलात्कारी हत्या के खिलाफ में व्यापक जनता गरज उठे, नक्सली जांच के नाम पर एनआईए के ओर से विस्थापित प्रभावित निर्दोष आम जनता को मारपीट फर्जी मुकदमा करना बंद करें. एनआईए और पुलिस प्रशासन के दलाल दलाली करना बंद करें. सीसीएल एनटीपीसी के अधिकारी विस्थापित प्रभावित आम जनता को धौंस, धमकी, मारपीट, गाली- गलौज करना बंद करें. आम जनता की अपनी हक अधिकार जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने वाली शिखंडी सरकार के खिलाफ मजदूर किसान एकजुट हो. भारत श्रेष्ठ भारत कहने वाले देखो भारतीय विस्थापन नीति से जनता है बेहाल. भारत सरकार विकास विकास चिलाता है, झारखंड में खदान चलता है और पूंजीवादियों माफियाओं का पेट भरता है. झारखंड राज्य अंतर्गत सीसीएल बीसीसीएल एनटीपीसी के ओर से अतिक्रमण और उत्खनन कर खेती योग्य जमीन को पहाड़ और बंजर बनाना बंद करें, जात न पात पर बात मानो बंद का अपने हक का. टीपीसी ने पोस्टर चिपकाकर सभी कोयला ट्रांसपोर्टिंग 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक बंद रखने का किया आह्वान किया है और उल्लंघन करनेवालों पर फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इसे भी देखें-
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही