Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आतंकी संगठन ISIS के एजेंट फैजान को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट ने दी इजाजत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आतंकी फैजान अंसारी को रिमांड पर लेकर NIA (नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी) पूछताछ करेगी. NIA ने कोर्ट में आवेदन देकर फैजान से सात दिनों तक पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी. NIA की रिमांड पिटीशन पर सुनवाई के बाद अदालत ने 7 दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है. उम्मीद की जा रही है कि रिमांड अवधि में फैजान से पूछताछ में NIA को कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं.

कई डिजिटल एविडेंस बरामद किए गए हैं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फैजान डार्क नेट के माध्यम से देश- विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था. एनआईए द्वारा फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल एविडेंस बरामद किए गए हैं, जिससे उसके आईएसआईएस से संपर्क होने के पुख्ता जानकारी मिली है. लोहरदगा में वह पिछले दो महीनों से रह रहा था और अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था. एनआईए की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब फैजान अंसारी के आईएसआईएस के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी हासिल की, उसके बाद उसे गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/remove-minor-defects-of-rims-additional-chief-secretary/">रिम्स

की छोटी-छोटी खामियों को करें दूर : अपर मुख्य सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही