Search

 
 
 

आतंकी संगठन ISIS के एजेंट फैजान को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट से मांगी इजाजत

 
Ranchi : नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के आतंकी फैजान अंसारी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी. NIA ने कोर्ट में आवेदन देकर फैजान से सात दिनों तक पूछताछ करने की इजाजत मांगी है. NIA की रिमांड पिटीशन पर सुनवाई हो चुकी है. अब कोर्ट कितने दिनों की रिमांड की इजाजत देता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा. उम्मीद की जा रही है कि फैजान से पूछताछ में NIA को कई अहम जानकारियां मिल सकती है.

कई डिजिटल एविडेंस बरामद हुए हैं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, फैजान डार्क नेट के माध्यम से देश- विदेश के आईएसआईएस एजेंटों के संपर्क में था. एनआईए के द्वारा फैजान अंसारी के पास से कई डिजिटल एविडेंस बरामद किए गए हैं, जिससे उसके आईएसआईएस से संपर्क होने की पुख्ता जानकारी मिली है. लोहरदगा में वह पिछले दो महीनों से रह रहा था. अपने घर से ही इस्लामिक जिहाद को लेकर सक्रिय था. एनआईए की टीम उस पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखे हुए थी. केंद्रीय जांच एजेंसियों ने जब फैजान अंसारी के आईएसआईएस के स्लीपर सेल होने की पुख्ता जानकारी हासिल की, उसके बाद उसे गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें – 26">https://lagatar.in/hearing-completed-in-cbi-court-in-26-years-old-fodder-scam-case-decision-on-august-28/">26

वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही