Search

 
 
 

तीन पुलिसकर्मियों की हत्या केस में नक्सली अमन गंझू से NIA करेगी पूछताछ

 
Ranchi : लातेहार जिला स्थित लुकुइया मोड़ में चंदवा थाना की पीसीआर वैन पर नक्सलियों ने हमला किया था, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए थे. इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. मामले की जांच के क्रम में एनआईए नक्सली अमन गंझू से पूछताछ करेगी. एनआईए को अमन गंझू की पांच दिन की रिमांड मिली है. नक्सली अमन गंझू ने झारखंड पुलिस के समक्ष बीते 28 दिसंबर 2022 को आत्मसमर्पण किया था. अमन गंझू मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद जिला के ढिबरा थानाक्षेत्र अंतर्गत भूपनगर गांव का रहने वाला है. अमन गंझू लंबे समय तक झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अवस्थित बूढ़ा पहाड़ इलाके में सक्रिय रहा था. इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/bail-to-tpc-commander-birbal-ganjhu-from-the-high-court-know-the-matter/">TPC

कमांडर बीरबल गंझू को हाईकोर्ट से बेल, जानें मामला

तीन जवान शहीद हुए थे

बता दें कि 22 नवंबर 2019 को एक शाम लातेहार जिला स्थित लुकुइया मोड़ में चंदवा थाने की पीसीआर वैन पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे. नक्सली अमन गंझू इस समय रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद है. एनआईए उसे 20 फरवरी को रिमांड पर लेगी. 25 फरवरी तक पूछताछ के पश्चात उसी दिन 11 बजे उसे वापस कोर्ट में पेश करना होगा. एनआईए ने भी अमन गंझू पर चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessmen-burnt-the-effigy-of-agriculture-minister-fiercely-protesting-against-the-state-government/">हजारीबाग

: व्यवसायियों ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही