Search

NIA की खालिस्तानी आतंकियों, गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी के 51 ठिकानों पर रेड

New Delhi : खबर है कि एनआईए(NIA) ने पंजाब, दिल्ली सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लगभग 51 जगहों पर रेड की है. खालिस्तानी संगठनों और उनसे जुड़े आतंकियों पर लगाम कसने के लिए की गयी छापामारी जारी है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गैंगस्टर्स के हवाला ऑपरेटर्स को धर दबोचने की कवायद 

सूत्रों के अनुसार खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़े गैंगस्टर्स के हवाला ऑपरेटर्स और लॉजिस्टिक कॉर्डिनेटर को दबोचने के लिए पंजाब में 30, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2 और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक ठिकाने पर रेड चल रही है. सूत्रों की मानें तो एनआईए के पास खालिस्तान- आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस को लेकर कई इनपुट्स हैं.

गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस का खुलासा

खबरों के अनुसार अब तक जितने भी गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी UAPA के तहत पकड़े गये हैं, उनसे पूछताछ में इनपुट्स मिले हैं. टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ-साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस जुटा हुआ है. इतने सारे इनपुट्स के बाद NIA ने विदेशी धरती से चल रहे खालिस्तानी और गैंगस्टर समर्थकों पर हल्ला बोल दिया है.

हथियार की तस्करी, वसूली, हत्या जैसे अपराधों से आ रहे पैसे

एनआईए के अनुसार ड्रग्स और हथियार की तस्करी, वसूली, हत्या जैसे अपराधों से आ रहे पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी कार्रवाई में किया जा रहा है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका खालिस्तानियों को फंडिंग दिलाने के मामले में अहम है. एनआईए की चार्जशीट में यह खुलासा हो चुका है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों को हथियारों और ड्रग्स की तस्करी से मिले पैसों से फंड दिया जा रहा है. कनाडा प्रकरण की बात करें तो प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगाने के बाद से खालिस्तान का मुद्दा सुर्खियों में है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment