Search

निधि आपके निकट 2.0 जिला संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

Ranchi : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) रांची और सेल रांची यूनिट ने साथ मिलकर श्यामली कॉलोनी स्थित सेल आरडीसीआईएस के लेक्चर हाल में निधि आपके निकट 2.0 जिला संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें कर्मचारी भविष्य निधि से जुड़े फायदे, आवश्यकता और प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी गयी. ईपीएफओ के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य निधि, पेंशन और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना की नवीनतम जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.epfindia.gov.in तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफार्म से जुड़ें. इसके साथ साथ ईपीएफओ की उमंग एप्प से मोबाइल में भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

हेल्प डेस्क बना कर समस्याओं को सुलझाया

इस कार्यक्रम में ईपीएफओ की तरफ से एक हेल्प डेस्क बनाया गया. सेल यूनिट के कर्मचारी के साथ संविदा पर कार्यरत कर्मियों की समस्या को सुलझाया गया. कार्यक्रम में ईपीएफओ दिल्ली से रीजनल पीएफ कमिश्नर राजेश पांडे, ईपीएफओ सुजीत कुमार, लल्लन प्रसाद यादव, राजीव कुमार के साथ सेल रांची यूनिट के पीएंडए विभाग से जीएम असित कुमार महंती, आरके झा, राहुल श्रीवास्तव तथा वित्त विभाग से जीएम माणिक सी महतो, आलोक कुमार, ब्रिज किशोर, सीएस नारायण और सौरभ झा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/1790-candidates-gave-the-entrance-examination-of-excellent-school-at-four-centers-of-hazaribagh/">हजारीबाग

के चार केंद्रों पर 1790 अभ्यर्थियों ने दी उत्कृष्ट विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp