Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाइजीरिया : कट्टरपंथियों ने 42 महिलाओं को किया अगवा, मांगी फिरौती

Advertisement
Advertisement
Maiduguri :  नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में कट्टरपंथियों ने हमला कर करीब 42 महिलाओं को अगवा कर लिया है. कट्टरपंथियों ने हर महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर) की फिरौती मांगी है. जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं बोर्नों के जेरे में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं. तभी कट्टरपंथियों ने हमला बोला और उन्हें अगवा कर लिया. सभी महिलाएं माफा जिले की रहने वाली हैं. लेकिन वे शरणार्थियों के शिविरों में रहकर लकड़ियां बेचकर अपनी आजीविका चलाती थीं.  स्थानीय सुरक्षा समूह ‘अबा’ और सरकारी प्रवक्ता कचाला मैदुगु ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-body-of-a-person-found-near-railway-boundary-police-engaged-in-identification/">कोडरमा

: रेलवे बाउंड्री के पास व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस)

46 महिलाओं में से चार महिलाओं को छोड़ दिया

बता दें कि बोर्नों का जेरे जिला आतंकवादी संगठन बोको हराम का गढ़ है, वे 14 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. कचाला मैदुगु ने बताया कि बुधवार देर रात सूचना मिली कि 46 महिलाओं को अगवा किया गया. हालांकि कट्टरपंथियों ने चार महिलाओं को घर जाने दिया गया. 42 महिलाएं अब भी उनके कब्जे में हैं. बताया कि कट्टरपंथियों ने प्रत्येक महिला की रिहाई के लिए 50,000 नायरा (55 डॉलर) की फिरौती मांगी है. ‘अबा’ के अनुसार, कट्टरपंथियों ने पहले क्षेत्र में किसानों की रक्षा कर रहे सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला किया. फिर कुछ घंटों के बाद इस घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें : रूसी">https://lagatar.in/10-people-including-prigozhin-who-rebelled-against-the-russian-army-died-in-a-plane-crash/">रूसी

सेना के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रीगोझिन सहित 10 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही