Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाइजीरिया  :  बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर 287 बच्चों का अपहरण कर लिया

Advertisement
Advertisement
 Abuja :   नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक स्कूल पर हमला कर कम से कम 287 छात्रों का अपहरण कर लिया. स्कूल के प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को गुरुवार को यह जानकारी दी. देश में एक सप्ताह से कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को अगवा किये जाने की यह दूसरी घटना है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमलावरों ने कुरिगा शहर में सरकारी स्कूल को सुबह  आठ बजे घेर लिया

स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमलावरों ने कदूना राज्य के कुरिगा शहर में सरकारी स्कूल को सुबह करीब आठ बजे घेर लिया, उस वक्त स्कूल में छात्र आ चुके थे और अपनी दिनचर्या प्रारंभ करने वाले थे. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि हमलावरों ने 100 से अधिक छात्रों को बंधक बना लिया है, लेकिन प्रधानाध्यापक सानी अब्दुल्लाही ने कदूना के गवर्नर उबा सानी को बताया कि लापता बच्चों की संख्या 287 है.

माना जा रहा है.हमला चरवाहों के सशस्त्र गुट ने किया 

गवर्नर ने ग्रामीणों से बातचीत की और कहा, हम सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बच्चा घर लौटे. हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं. फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन माना जा रहा है कि यह हमला चरवाहों के सशस्त्र गुट ने किया है. ये गुट फिरौती के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते हैं. क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है और सुरक्षा बल भी वहां पहुंच चुके हैं. इस घटना से कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया था, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. पर्यवेक्षकों का कहना है कि दोनों हमले नाइजीरिया के बिगड़ते सुरक्षा हालात को दर्शाते हैं. देश में हिंसा की कई घटनाओं में 2023 में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही