Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू, मंदिर बंद, सिनेमा हॉल पर भी ताले

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. इस वजह से अब राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला ले लिया है. भक्तों के लिए मंदिर भी अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं. सिनेमा हॉल पर भी ताले लगा दिये गये हैं. नये आदेश के मुताबिक, बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगेगा. रात्रि कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक के लिए फिलहाल लगाया जा रहा है. इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी. लेकिन सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिये गये हैं. सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब, स्टेडियम और स्विमिंग पूल पूरी तरीके से बंद रहेंगे.

कॉलेज 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे

रेस्टोरेंट्स, ढाबा 50 फ़ीसदी कैपेसिटी के साथ खुल सकेंगे. ये भी जानकारी दी गयी है कि शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति शामिल होंगे. वहीं सभी राजनीतिक और सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी. कक्षा 9-12 की क्लास और कॉलेज 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे. प्राइमरी से लेकर आठवीं तक सभी क्लास ऑनलाइन चलेंगे.

जनता दरबार का कार्यक्रम 21 जनवरी तक स्थगित

इस सब के अलावा सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे. अब ये सख्ती इसलिए दिखाई गयी है, क्योंकि बिहार में कोरोना के एक दिन में  893  नये मामले सामने आ गये हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 565 मामले सामने आये हैं. जानकारी ये भी सामने आयी है कि नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान यात्रा और अपना साप्ताहिक जनता दरबार का कार्यक्रम 21 जनवरी तक स्थगित कर दिया है. ये फैसला भी कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से लिया गया है.

कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है

वैसे ये सख्ती नीतीश कुमार ने इसलिए दिखाई है क्योंकि वे कई मौकों पर कह चुके हैं कि बिहार में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. उन्होंने लगातार लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें. अब उस सावधानी का दायरा बढ़ाते हुए उन्होंने ये पाबंदियां लागू कर दी हैं. दूसरे कई राज्यों में भी ऐसी पाबंदियां लगा दी गयी हैं. दिल्ली में तो वीकेंड लॉकडाउन लग चुका है. इसे भी पढ़ें –  चाईबासा">https://lagatar.in/https-lagatar-in-kiriburu-former-mla-gurucharan-was-attacked-by-100-naxalites-in-goilkera-two-bodyguards-were-slit-by-throat/">चाईबासा

: गोइलकेरा में पूर्व विधायक गुरुचरण पर 100 नक्सलियों ने किया हमला, दो अंगरक्षक शहीद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही