Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना : नाइट कर्फ्यू में लगा जाम, फंसी रही शादी की गाड़ियां

Patna :  बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था. लेकिन बिहार के पटना में नाइट कर्फ्यू का असर नहीं दिख रहा है. पटना में नाइट कर्फ्यू के दौरान बुधवार की देर रात तक पीपा पुल जाम लगी रही. जाम में कई शादी समेत दूल्हों की गाड़ियां फंसी रही.

पीपा पुल पर लगी गाड़ियों की कतार

कोरोना के साथ –साथ शादी का दौर भी जारी है. कोरोना काल में हो रही शादियों ने कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन तो किया जा रहा है. लोग शादी समारोह में कम  संख्या में शामिल हो रहे है. लेकिन फिर भी पटना के लोगों को जाम से छूटकारा नहीं मिल पा रहा है.ऐसा ही नजारा बुधवार की रात पटना से सटे दानापुर और दानापुर को दियारा से जोड़ने वाले पीपा पुल में देखने को मिला. जहां लंबे जाम के कारण कई दूल्हों की गाड़ियां फंसी रही. पीपा पुल में लगातार जाम लग रहा है.

पुल के उपर 8 फीट ऊंचा बैरियर लगा दिया गया है

बता दें कि कुछ दिन पहले पीपा पुल पर हुए जीप  एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गयी थी. जिसके बाद पुल के उपर 8 फीट ऊंचा बैरियर लगा दिया गया है. ताकि पुल से पार होने वाली बड़ी गाड़ियों को रोका जा सके. लेकिन शादी –ब्याह की वजह से लोग इस बात से अंजान दिखे. जिसकी वजह से गाड़ियों की लंबी कतार लगती चली गयी.

जाम में फंसा रहा 10 दूल्हों की गाड़ियां

पीपा पुल में लगे जाम में 10 दूल्हों की गाडियां समेत कई बाराती गाड़ी फंसे रहे. जाम में दूल्हों के फंसे होने के कारण बारात पहुंचने में काफी देर हो गयी. दुल्हन के परिजन बेसब्री से इन्तजार करते रहे. बता दें कि बिहार में रात 9 बजे के बाद नाइट कर्फ्यू लग जाती है. लेकिन जाम होने की वजह से लोग सड़क में दिखते रहे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही