Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, शिक्षण संस्थान बंद, 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, जानें नई पाबंदियां

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक संपन्न हो गई है. बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मीडिया को संबोधित किया. इसमें उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की 75 फीसदी सुझाव को सरकार ने मान लिया गया है. ये पाबंदियां 15 जनवरी तक लागू रहेंगी. आगे पढ़ें क्या कुछ रहेगा बंद और क्या कुछ रहेगा खुला. राज्य में खतरनाक तरीके से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि अब सभी दुकानें रात 8:00 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया गया है. सभी शैक्षणिक संस्थान, रेस्टोरेंट्स, पार्क, पर्यटक स्थल, स्विमिंग पुल बंद रहेंगे. इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को बुलाये आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक के बाद मीडिया को दी है. इसे भी पढ़ें- लापरवाही:">https://lagatar.in/negligence-where-there-is-a-stock-of-medicines-worth-lakhs-food-is-prepared-for-the-patients-if-there-is-a-fire-there-can-be-a-big-accident/">लापरवाही:

जहां लाखों की दवाओं का स्टॉक, वहीं बनता है मरीजों का खाना, आग लगी तो हो सकता है बड़ा हादसा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुए आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय चौबे उपस्थित थे. बन्ना गुप्ता ने बताया है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार ने आज कई अन्य अहम फैसले लिये हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देख स्वस्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने कई प्रतिबंध लगाने का सुझाव आपदा प्रबंधन विभाग को दिया था. इसके लिए उन्होंने रविवार को आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को पत्र लिखा था. इन सुझावों में से कई को आज की बैठक में मान लिया गया है. देखें वीडियो

जानें क्या होंगी पाबंदियां 

बन्ना गुप्ता ने बताया है कि आपदा प्रबंधन विभाग की आज की बैठक में जो अहम फैसले लिए गए हैं उसमें प्रमुखता से शामिल है.
  • सभी स्टेडियम, पार्क, जिम पर्यटक स्थल, स्विमिंग पुल अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
  • सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. हालांकि इन संस्थानों में 50% प्रशासनिक कार्य किया जा सकेगा.
  • रेस्टोरेंट अपनी क्षमता के आधे से या 100% अधिकतम लोगों के साथ खुले रहेंगे.
  • सभी बाजार, दुकानें रात 8:00 बजे तक की खुली रहेंगी. हालांकि इसमें दवाई दुकान, बार ,रेस्टोरेंट को मुक्त रखा गया है.
  • सभी सरकारी और निजी कार्यालय 50% क्षमता के साथ कार्य होगा.
  • सरकारी और निजी संस्थानों में बायोमिट्रिक अटेंडेंस को बंद कर दिया गया है.
  • शादी विवाह अंत्येष्टि में अधिकत्तम 100 लोग या क्षमता का 50% लोग ही शामिल हो पाएंगे.
  • सभी धार्मिक स्थल पूर्व की तरह खुले रहेंगे. इस पर आज की बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया है.
आउटडोर आयोजन में अधिकतम एक सौ लोग शामिल हो सकेंगे. इनडोर आयोजनों में कुल क्षमता का 50% या 100 दोनों में से जो कम हो, क्षमता के साथ आयोजन हो सकेंगे. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति को मद्देनजर रखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट मोड में रखा जाये. कोरोना जांच की संख्या में हर हाल में वृद्धि हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करें.

व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी कोविड केयर अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड, नॉर्मल बेड, अनिवार्य दवाएं इत्यादि व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखें. सभी भीड़ वाले क्षेत्रों में कोविड-19 अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अफरा-तफरी का माहौल न बने इस निमित्त मैकेनिज्म डेवलप करें. अधिकारी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मेडिकल ऑक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण करें और मेडिकल ऑक्सीजन की कमी न हो, इसकी तैयारी रखें. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोरोना टेस्ट सैंपल का बैकलॉग न बढ़े यह सुनिश्चित करें. विभाग सैंपल कलेक्शन के लिए एसओपी जारी करें. बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखें. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही