Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरुणाचल प्रदेश की नाइट गर्ल का धनबाद में चल रहा था अवैध कारोबार, ऐसे हुआ खुलासा

  • बार कोड लगाकर बनाई जा रही नकली शराब, चार लाख की शराब जब्त 
  • इम्पेरियल ब्लू, मैक्डॉनल्ड, रॉयल स्टैग और स्टेरलिंग रिसर्व भी-7 ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन व बार कोड युक्त रैपर बरामद 
  • जोराफाटक में अरुणाचल प्रदेश की शराब नाइट गर्ल की 96 पेटियां जब्त, झारखंड में प्रतिबं​धित है यह शराब  
Dhanbad : धनबाद में लगातार नकली शराब बनाने और खरीद फरोख्त का भंडाफोड़ हो रहा है. इस कड़ी में मंगलवार को भी उत्पाद विभाग की टीम ने जोराफाटक से करीब चार लाख रुपये की शराब जब्त की है. नाइट गर्ल नामक व्हिस्की अरुणाचल प्रदेश की है. झारखंड में इस शराब की खरीद-बिक्री पर पाबंदी है. इस शराब को मैक्डॉनल्ड की बोतल में डालकर बेचने का भंडाफोड़ उत्पाद विभाग की टीम ने किया है. 96 पैकेट में करीब 864 लीटर है. संदेह है कि अरुणाचल प्रदेश की नाइट गर्ल शराब को मंगवाकर उक्त शराब को इम्पेरियल ब्लू, मैक्डॉनल्ड, रॉयल स्टैग और स्टेरलिंग रिसर्व भी-7 ब्रांड की खाली बोतलों में भरा जा रहा था, ताकि सस्ती शराब को ऊंचे ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचा जा सके और खूब मुनाफा कमाया जा सके. होली को देखते हुए शराब के अवैध कारोबार करने वाले ऐसे आइडिया का प्रयोग कर रहे हैं. शराब जब्ती को लेकर सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की शराब के बारे में सूचना मिली थी. इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को भेजा गया. टीम ने जोराफाटक चांदमारी रोड के रहने वाले मनोज साव के घर पर दबिश दी. यहां अप्पू सिंह नामक व्य​क्ति किराए पर कमरा लेकर अरुणाचल प्रदेश की शराब नाइट गर्ल का भंडारण कर रहा था. टीम ने शराब को जब्त कर लिया. इसके अलावा यहां से टीम को इम्पेरियल ब्लू, मैक्डॉनल्ड, रॉयल स्टैग और स्टेरलिंग रिसर्व भी-7 ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन व बार कोड युक्त रैपर भी मिले हैं. ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि धनबाद में इन ब्रांड की नकली शराब उपलब्ध है. होली में बडे़ पैमाने पर ऐसे खपाने की तैयारी है. पूर्व में भी नकली शराब की बरामदगी हो चुकी है. जोराफाटक में शराब बरामदगी को लेकर सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. आरोपी अप्पू सिंह फरार होने में कामयाब रहा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-weather-patterns-will-change-from-today-possibility-of-rain-with-strong-storm-for-next-four-days/">बिहार

: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही