Search

 
 
 

मोरहाबादी में 5 करोड़ में बना है नाइट मार्केट, 4 माह में सिर्फ 4 वेंडर्स ने दिया आवेदन

 
Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा मोरहाबादी में 5 करोड़ की लागत से बना नाइट मार्केट अप्रैल से शुरू किया जाना था. लेकिन अब तक सिर्फ 4 वेंडर्स के ही आवेदन आए हैं. नाइट मार्केट के लिए 40 वेंडर्स की जगह बनायी की गई है. लेकिन वेंडर्स की उदासीनता की वजह से मार्केट शुरू नहीं किया जा सका है. नाइट मार्केट के लिए निगम द्वारा निर्धारित जमीन पर पेवर व्लॉक, आकर्षक लाइट, लोगों के बैठने के लिए बेंच- डेस्क की तैयारी की जा चुकी है.

मार्केट के लिए फिर विज्ञापन जारी करेगा निगम

नगर निगम इस महीने फिर से मार्केट के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है. इसका उद्देश्य संभावित विक्रेताओं के बीच रुचि के स्तर का आकलन करना और नाइट मार्केट में भाग लेने कि लिए वेंडर्स के बीच उत्साह पैदा करना है. निगम के अधिकारियों ने बताया कि नाइट मार्केट चालू होने के बाद यह शहर के लोगों को रात में सैर- सपाटा और खाने- पीने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा. रात में पर्यटन का मुख्य केंद्र बनेगा. मार्केट के लिए जगह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवंटित की जाएगी.

अपनी स्वायत्तता खो देंगे- दुकानदार

इस बीच, विक्रेताओं का कहना है कि बाजार में स्थानांतरित होने के बाद वे अपनी स्वायत्तता खो देंगे और निगम के अधीन हो जाएंगे. मोरहाबादी में दुकान लगाने वाले विक्रेता आफताब आलम ने कहा कि हमें विश्वास नहीं है कि किसी बाजार में स्थानांतरित होने से हमें कोई फायदा होगा. क्योंकि हमें अपनी दुकान स्वतंत्र रूप से चलाना पसंद है. इसलिए हम नाइट मार्केट में आवेदन देने के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

जल्द मार्केट शुरू करने की कोशिश में हैं- कुंवर सिंह पाहन

अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि नाइट मार्केट में सुरक्षा के दृष्टि और वेंडर्स के लिए सभी तरह की तैयारिया की गई थी. लेकिन वेंडर्स के आवेदन बेहद कम आए हैं. जिससे बाजार शुरू करने में देर हो रही है. हम सभी के हित को देखते हुए जल्द से जल्द मार्केट शुरू करने की कोशिश में लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/nda-meeting-in-delhi-pm-modi-taunted-the-opposition-said-they-can-come-together-not-pass/">दिल्ली

में एनडीए की बैठकः पीएम मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- ‘ये साथ आ सकते हैं, पास नहीं’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही