Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में दो स्थानों पर जल्द शुरू होगा नाइट मार्केट

Tarun Ranchi: पुणे की तर्ज पर रांची में भी नगर निगम द्वारा नाइट मार्केट बनाया जाएगा. मोरहाबादी और जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास नाइट मार्केट बनाया जाएगा. यह नाइट मार्केट शाम 6 बजे से रात 11बजे तक लगेगा. निगम के अधिकारियों के अनुसार, यहां पर लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. मोरहाबादी में नाइट मार्केट के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के दक्षिणी छोर को चिहिनत किया गया है. जहां अभी हाल ही में पाथ-वे और लाइट्स लगाई गई हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास नाइट मार्केट को जगह दी जाएगी. इसपर निगम के अधिकारी अभी विचार कर रहे हैं. निगम द्वारा बस इतना बताया गया कि अभी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का काम खत्म नहीं हुआ है, जब काम पूरा हो जाएगा तो हम सर्वे करेंगे कि कहां नाइट मार्केट के लिए जगह दी जाए. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-dgp-held-a-review-meeting-on-crime-control-law-and-order-gave-several-instructions/">झारखंड

डीजीपी ने की अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था पर समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

मार्केट में सिर्फ ठेला और वैन को जगह

नाइट मार्केट में उन्हें ही जगह आवंटित की जाएंगी, जिसे यहां-वहां ले जाना मुमकिन हो. जब रात में बाजार बंद हो तो सभी दुकानदार अपने ठेला या वैन लेकर साथ चले जाएं. किसी भी तरह की दुकान को नाइट में कैंपस में रखने की अनुमति नहीं होगी. सुबह होते ही निगम की टीम हर दिन मार्केट की सफाई करेंगी.

निगम मांगेगा दुकानदारों से आवेदन

कुछ महीनों पहले तक 300 से अधिक वेंडर मोरहाबादी में दुकान लगाते थे. लेकिन खुले-आम हत्या के बाद निगम ने मैदान के सारे दुकानदारों को कचरा एमटीएस के सामने व रजिस्टी कार्यालय के पास शिफ्ट कर दिया. अब निगम इन दकानदरों से नाइट मार्केट के लिए आवेदन मांगेगा. इसे भी पढ़ें- मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-sent-to-judicial-custody-till-march-20-will-go-to-tihar-jail/">मनीष

सिसोदिया 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गये, जायेंगे तिहाड़ जेल

पहले भी खुल चुका है नाइट मार्केट

रांची में नाइट मार्केट की पहल पहली बार नहीं कि जा रहीं हैं. रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर बडा तलाब के पास 2019 में शनिवार और रविवार को नाइट मार्केट की शुरूआत की गई थी. शुरूआत के दिनों में नाइट मार्केट जब तक चला तब तक लोग वहां आते रहे थे. शहर के लोगों ने नाइट मार्केट में खूब रूचि दिखाई. लेकिन धीरे-धीरे लोगों का आकर्षण नाइट मार्केट से कम होने लगा, क्योंकि यह मार्केट रोजाना नहीं था. जिसके कारण नाइट मार्केट को बंद करना पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही