Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निक्की मर्डर केस : पहले दोस्तों के साथ पार्टी, फिर गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारा, पुलिस को मिला वीडियो

NewDelhi : निक्की यादव मर्डर केस में हर दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं. हत्याकांड की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को साहिल की सगाई के कुछ वीडियो हाथ लगे हैं. जिसमें साहिल अपनी सगाई पर डांस और मस्ती करता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि 9 फरवरी को सगाई के बाद साहिल रात 1 बजे अपनी लिव इन पार्टनर निक्की के फ्लैट पर गया. वहां वह सुबह 5 बजे तक रुका और फिर निक्की के साथ कार में बाहर गया. दोनों दिल्ली की सड़कों पर कई घंटों तक घूमते रहे. (पढ़ें, पैरोल">https://lagatar.in/video-of-ram-rahim-out-on-parole-with-honeypreet-goes-viral-both-cut-cake-together/">पैरोल

पर बाहर आये राम रहीम का हनीप्रीत के साथ वीडियो वायरल, दोनों ने साथ में काटा केक)

शहर छोड़कर गोवा भागने की योजना बना रहे थे साहिल और निक्की

दरअसल साहिल और निक्की शहर छोड़कर गोवा भागने की योजना बना रहे थे. दोनों कार से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गये. लेकिन वहां से उन्हें गोवा के लिए टिकट नहीं मिला. पता चला कि गोवा के लिए बस आनंद विहार से मिलेगी. लेकिन जब वे आनंद विहार पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उन्हें कश्मीरी गेट ISBT से बस मिलेगी. इसके बाद दोनों वहां गये. कश्मीरी गेट पहुंचकर जब साहिल ने कार पार्क की तो दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा होने लगा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/only-eight-squads-of-maoists-are-active-in-jharkhand/">झारखंड

में माओवादियों का सिर्फ आठ दस्ता सक्रिय

घर जाने की बात पर हुआ झगड़ा और साहिल ने निक्की का गला घोंटकर कर दी हत्या

निक्की साहिल की दूसरी लड़की से सगाई और शादी को लेकर नाराज थी. साहिल शादी वाले दिन यानी 10 फरवरी को सुबह करीब 8-9 बजे दिल्ली की सड़कों पर घूमता रहा. साहिल के घरवाले लगातार उसको फोन कर रहे थे. इसके बाद साहिल ने घर जाने की बात कही तो निक्की से उसका फिर झगड़ा हुआ. सुबह 9 बजे के करीब राजघाट के पास साहिल ने निक्की की डेटा केबल से गला घोंटकर हत्या की थी. इसके बाद वह मित्राओं गांव पहुंचा. जहां उसने शव को ढाबे में फ्रिज में छिपा दिया. साहिल ने निक्की को मौत के घाट उतारने के बाद 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. साहिल की शादी की कई तस्वीरें सामने आयी हैं. जिसमें वह अपनी दुल्हन के साथ गले में फूलों का माला पहने दिख रहा है. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीरों में साहिल का हाव भाव बिल्कुल सामान्य लग रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-tension-13-people-including-former-chief-arrested-sent-to-jail-section-144-issued/">पलामू

तनाव: पूर्व मुखिया सहित 13 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल, धारा 144 जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही