Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीलांबर-पीतांबरपुर : चेन्नई में आदिवासी मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

Advertisement
Advertisement
Nilambar/Pitambarpur (Palamu): तमिलनाडु के चेन्नई में आदिवासी मजदूर बाबूलाल सिंह की मौत हो गयी. शनिवार की सुबह शव नीलांबर-पीतांबरपुर पहुंचते ही मातम पसर गया. काफी संख्या में ग्रामीण दाह संस्कार में शामिल हुए. इस दौरान भाकपा माले के नेता कमेश सिंह चेरो और शिवनाथ महतो भी मौजूद रहे. परिजनों के अनुसार, बाबूलाल सिंह (50 वर्षीय) काम की तलाश में 10 माह पूर्व चेन्नई गये थे. वहां वे एक कंपनी में मजदूरी कर रहे थे. लेकिन अचानक तबीयत खराब होने की वजह से उनका निधन हो गया. बाबूलाल सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. (पढ़ें, जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-rahul-challenged-pm-modi-said-why-is-the-prime-minister-afraid-of-caste-census/">जयपुर

: राहुल ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा, जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं प्रधानमंत्री )

परिजनों को तत्काल 5 लाख की सहायता राशि देने की मांग की

कमेश सिंह चेरो ने कहा कि सरकार मजदूरों को रोजगार देने में विफल साबित हो रही है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में गरीब आदिवासी, दलित एवं अन्य जाति के मजदूर अन्य राज्यों में पलायन करने को विवश है. जहां उनके समुचित इलाज की व्यवस्था भी नहीं होती है और उनकी अकाल मृत्यु हो जाती है. उन्होंने मृतक के परिजनों को तत्काल 5 लाख की राशि देने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-bridge-sinks-in-jamui-after-heavy-rain/">बिहारः

भारी बारिश के बाद जमुई में धंसा पुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही