Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीलांबर पीतांबरपुर : गरीबों के लिए आया 209 क्विंटल चावल सड़ने के कगार पर

Advertisement
Advertisement
अन्नपूर्णा योजना का है चावल, 3 वर्षों से विवाह मंडप में पड़ा हुआ है Ajit Kumar Nilambar Pitambarpur, Palamu:  पलामू में सुखाड़ की स्थिति है. सरकार के स्तर से गरीबों को अनाज देने के लिए अन्नपूर्णा योजना चलाया जाता है. 60 वर्ष से अधिक आयु वाले वैसे बुजुर्गों को अनाज देने का प्रावधान हो .लेकिन नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में अन्नपूर्णा योजना का 209 क्विंटल अनाज चावल सड़ने की स्थिति में पहुंच चुका है. .इस मामले में लेस्लीगंज पंचायत की मुखिया रेखा देवी ने तत्कालीन प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल को देवी मंडप स्थित विवाह मंडप में अनाज सड़ने की स्थिति से अवगत कराया था. लेकिन 7 माह के बाद भी प्रशासन अनाज का वितरण कराने में अक्षम साबित हो रहा है. यही कारण है कि अनाज लगभग सड़ने की स्थिति में पहुंच चुका है. मुखिया से प्राप्त आवेदन के आलोक में तत्कालीन अंचलाधिकारी ने विवाह मंडप में रखे गए अनाज की जांच भी की. लेकिन विवाह मंडप से आजतक अनाज खाली नहीं हुआ और नहीं अनाज का वितरण अन्नपूर्णा के लाभको के बीच हो सका. इसे भी पढ़ें :डीलर">https://lagatar.in/dealer-accused-of-giving-less-ration-got-angry-when-asked-three-news-including-chandwa/">डीलर

पर कम राशन देने का आरोप, पूछने पर भड़कीं समेत चंदवा की तीन खबरें

अनाज का क्यों नहीं हुआ वितरण

अन्नपूर्णा योजना का चावल विवाह मंडप में 6 जून 2020 को 209 क्विंटल चावल डंप हुआ. सवाल यह खड़ा होता है कि 3 वर्ष से अधिक समय के बाद भी संबंधित लाभुकों तक यह अनाज क्यों नहीं पहुंचा. इस पर प्रखंड आपूर्ति शाखा और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुछ भी बताने में असमर्थता व्यक्त करते हैं. वही विवाह मंडप में 3 वर्षों से एक भी विवाह गरीबों का नहीं हो पाया है. विवाह मंडप और देवी मंडप एक ही परिसर में होने से वहां प्रतिवर्ष विवाह के कार्यक्रम होते हैं. धार्मिक आयोजन भी बाधित हो रहा है. इसीलिए मामले को लेकर श्री राम सेना की प्रखंड इकाई गंभीर हो गया है. सेना की ओर से एक सप्ताह पूर्व विवाह मंडप को तत्काल खाली करने की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-jharkhand-is-to-be-free-from-crime-loot-and-corruption-hemant-government-will-have-to-be-removed-marandi/">किरीबुरु

: झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो हेमंत सरकार को हटाना होगा : मरांडी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/rrrr-1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

क्या कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि 209 क्विंटल अनाज के मामले में प्रभारी अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार से निर्देश की मांग की गई है. इस मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी से निर्देश प्राप्त होने के बाद विवाह मंडप खाली कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही