Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : करंट लगने से 4 मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग

 
Nilambar Pitambarpur, Palamu :  सुदूरवर्ती क्षेत्र डबरा में बिजली करंट लगने से चार भैंसों की मौत हो गयी. बुधवार सुबह 9 बजे बजे डबरा पंचायत भवन समीप ट्रांसफार्मर के पास गड्ढे में पानी पीने गए विश्वनाथ मेहता की चार भैंस करंट की चपेट में आने से मर गये. भैंस की मौत की खबर से आस-पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और भैंस के मुआवजे की मांग की. स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण चार भैंसों की मौत हुई है. बरसात के दिनों में लोग भय के में साए में रहते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में महज 5 से 7 फीट पर हाई वोल्टेज तार लटका हुआ है. इससे हादसे की आशंका बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-non-bailable-warrant-issued-for-8-accused-of-hindpiri-and-doranda-area/">रांची

हिंसा : हिंदपीढ़ी और डोरंडा इलाके के 8 आरोपियों का गैर जमानती वारंट जारी

पीड़ित परिवार को बिजली विभाग मुआवजा दे : लाला यादव

समाजसेवी सह अधिवक्ता लाला प्रसाद यादव ने बिजली विभाग से मांग की है कि विभाग पीड़ित परिवार को 2 लाख रूपये का मुआवजा दे. कुछ दिन पहले ही चौरा पंचायत के बांसडीह में करंट लगने से दो नीलगाय की मौत हो गई थी. बिजली विभाग का ध्यान जर्जर तार और खंभे पर नहीं है. वहीं बिजली विभाग के एसडीओ से फोन पर संपर्क की गई तो उन्होंने करंट से चार भैंसों की मौत पर कुछ भी बता पाने में असमर्थता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-representatives-of-political-parties-boycotted-the-meeting-know-why/">हजारीबाग

: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया बैठक का बहिष्कार, जानिये क्यों…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही