Search

 
 
 

नीलांबर पीतांबरपुर : जल सहिया ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

 
Nilambar Pitambarpur, Palamu : अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को झारखंड राज्य जल सहिया संघ ने लेस्लीगंज गांधी चौक पर प्रदर्शन किया. जल सहिया ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अध्यक्ष बंसती देवी ने कहा कि जल सहिया को मात्र 1000 रुपये मानदेय मिल रहा है. यह काफी कम है. वह भी पिछले एक साल से भुगतान नहीं किया गया है. इससे जल सहिया आर्थिक संकट से गुजर रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व हेमंत सोरेन ने सरकार बनने पर जल सहिया के मानदेय बढ़ाने का वादा किया था. जब तक जलसहिया की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक जलसहिया संघ आंदोलन जारी रखेगा. जल सहिया लेस्लीगंज बाजार से प्रदर्शन करते हुए पांकी विधायक आवास पहुंचे और अपने मांग पत्र को सौंपा. इसे भी पढ़ें :रेल">https://lagatar.in/will-meet-railway-minister-to-solve-the-problem-annapurna-devi/">रेल

मंत्री से मिलकर समस्या का समाधान करूंगी : अन्नपूर्णा देवी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही